Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : विधानसभा में अवैध प्लाटिंग पर 27 मिनट तक तीखी बहस, विपक्ष ने वॉकआउट किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को अवैध प्लाटिंग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सवालों का सामना करना पड़ा। विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध प्लाटिंग का कारोबार लगातार जारी है, लेकिन रोकथाम के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

विशेष रूप से धमतरी और कांकेर जिलों के मामलों पर बहस हुई। विधायक अंबिका मरकाम ने मंत्री से 2024 से 31 जनवरी 2026 तक की शिकायतों और प्रशासनिक कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। मंत्री ने बताया कि धमतरी में 3 और कांकेर में 5 शिकायतें मिली हैं, कांकेर के 175 खसरों में से 8 की जांच हुई और बाकी मामलों में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन पटवारियों का इंक्रीमेंट रोका गया और कई अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

See also  नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने  ग्राम बिरगहनी (च), ग्राम मौहाडीह एवं ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 7 करोड़ रूपये के विकास कार्य का किया भूमिपूजन...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री पर गोलमोल जवाब देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में लीपापोती हो रही है और Economic Offences Wing या विधानसभा समिति से जांच कराई जानी चाहिए। मंत्री ने जवाब दिया कि राजस्व विभाग खुद जांच करने में सक्षम है और भू-राजस्व संहिता के तहत भूमि स्वामी को अपनी जमीन की सुरक्षा का अधिकार है। बहस के दौरान विपक्ष असंतुष्ट रहा और वॉकआउट कर दिया। अवैध प्लाटिंग का यह मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में अहम विषय बनता दिख रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!