Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खरीफ सीजन में कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही : मेसर्स विकास ट्रेडर्स खरौद का खाद गोदाम सील, 213 बोरी उर्वरक जब्त 

जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्यकृषि विभाग ने अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रूप अपनाते हुए पामगढ़ विकासखंड में बड़ी कार्रवाही की है।
निरीक्षण के दौरान उरर्वक भंडारण और विक्रय में गड़बड़ियाँ पाए जाने पर एक निजी खाद गोदाम को सील कर दिया गया, वहीं बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज बिक्री करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया।
 उप संचालक राकेश शर्मा के नेतृत्व में  17 जून 2026 को विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मेसर्स विकास ट्रेडर्स के उर्वरक गोदाम एवं विक्रय प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स के यहाँ पाॅस मशीन में दर्ज उर्वरक एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का सही मिलान ना होना, मूल्य सूची का यथोचित स्थान पर चस्पा, लायसेंस चस्पा एवं निर्धारित मूल्य बोर्ड नही पाये जाने पर मेसर्स के उर्वरक गोदाम में उपलब्ध उर्वरक सिंगल सुपर फाॅस्फेट (दानेदार) 52 बोरी, सिंगल सुपर फाॅस्फेट (पाउडर) 53 बोरी, ट्रिपल सुपर फाॅस्फेट 9 बोरी, एन.पी.के. (5ः15ः0ः10) 78 बोरी एवं यूरिया 21 बोरी कुल 213 बोरी उर्वरक को जब्ती करते हुए सीलबंद की कारवाई की गई।
इसी क्रम में मेसर्स गायत्री कृषि सेवा केन्द्र राहौद, विकासखण्ड पामगढ़ में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय किये जाने पर 76.75 क्विंटल बीज को विक्रय प्रतिबंध किया गया।
 उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने स्पष्ट किया गया है कि खरीफ सीजन में किसानों को खाद एवं बीज गुणवत्तायुक्त तथा शासकीय दर पर उपलब्ध कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है और विभाग द्वारा जिले के सभी निजी कृषि केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है, और अनियमितता पाये जाने पर लगातार कारवाई की जा रही है।

See also  अनोखी शादी: दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे की हुई विदाई, विदाई में फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!