Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Balod Crime : जेठ ने किया मर्डर, बहू की हरकत से परिवार की हो रही थी बदनामी, साक्ष्य छिपाने ऐसे रची थी साजिश…

बालोद। जिले में 13 अप्रैल रविवार को हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले महिला के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेठ ने चरित्र शंका के चलते महिला को मौत के घाट उतारा था।

आरोपी युवक ने 13 अप्रैल 2025 की रात बहू को सिर पटक-पटककर मार डाला। मृतका की पहचान रामबती साहू के रूप में हुई है। आरोपी ने टीवी पर मूवी में देखा कि पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। उसने रामबती से बात करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसे बार-बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

See also  युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया बीईओ ऑफिस का घेराव

घटना के समय महिला घर में अकेली थी। आधी रात को जब मृतका की बेटी और परिवार वापस लौटे तो खून से लथपथ लाश देखकर चौंक गए। 14 अप्रैल को सुबह पति ने थाने में सूचना दी। पुलिस को शुरू से परिवार वालों पर शक था। पूछताछ में उसका जेठ विजय बार-बार बयान बदल रहा था, लेकिन पुलिस के दबाव में उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने साक्ष्य छिपाने के लिए कपड़े, चप्पल और हाथ-पैर धोए और परिवार के आने पर नाटक किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!