Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन लगाई फांसी, नहीं छूटी थी हाथ की मेहंदी, सुसाइड नोट में लिखा-‘भाई को बोली थी शादी नहीं करना चाहती’

बिलासपुर। जिले में शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी कि वह शादी नहीं करना चाहती है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना (23) है, जो बिलासपुर के कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 16 अप्रैल यानी शादी के दूसरे दिन लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे।
इस दौरान रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए। टॉयलेट के बाहर आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला।

See also  शनिवार के दिन करें ये टोटके, शनि देव की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

डॉक्टर्स ने युवती को घोषित किया मृत

परिजनों ने जब टॉयलेट के अंदर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Advertisment

शादी को लेकर भाई से हुई थी बातचीत

DSP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। उसने अपने भाई से अपने होने वाले पति दुआस भैना के बारे में भी पूछताछ की थी। तब उसने लड़के को उसके लिए अच्छा बताकर शादी करने के लिए कहा था।
उन्होंने बताया कि इसके बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद जब उसे मायके वाले ससुराल से लेकर घर आए, तब भी उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका नहीं थी। युवती के परिजन और ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  CG News : शादी के बाद से चरित्र को लेकर करता था विवाद, हिंसा में बदला झगड़ा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!