Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया बीईओ ऑफिस का घेराव

जांजगीर-पामगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के शालाओं को मर्ज करने और युक्तियुक्तकरण के आदेश के विरोध में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर बीईओ कार्यालय का घेराव किया । यह प्रर्दशन प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष नवल सिंह की अगुवाई, जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य की उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए बीईओ कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। कार्यालय घुसने के प्रयास में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति रही। घेराव के लिए कांग्रेस जन अंबेडकर चौक से गगन भेदी नारों के साथ पैदल निकले जिसके लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी कर कांग्रेस जनों को रोकने के बीइओ आफिस के बाहर बेरीकेट्स लगा रखे थे।
प्रर्दशन में प्रमुख रूप से प्रमुख नेताओं के साथ अजय दिव्य, मनोज तिवारी,राजेंद्र यादव ,शिवशंकर सोनी, घासीराम चौहान , पामगढ़ नगर अध्यक्ष योगेश बघेल, खरौद नगर कांग्रेस अध्यक्ष, केबी यादव, प्रमेंद्र यादव, रामेश्वर यादव,अशोक खूंटे, अनिल बघेल, कोमल ब्रह्मभट्ट, द्वारिका यादव, ओंकार रायसागर ,किशोर सिंह, ऊदल कश्यप,विजय यादव, राजकपूर साहू, राधेश्याम नोर्गे, राजेश मनहर,सजेंद्र मनहर, दीनदयाल साहू, घनश्याम साहू, दशरथ धीवर, सनिचराम कश्यप, नरेश सिंह, जय साहू, देवनारायण वैष्णव, भारत भूषण बंजारे, नंदकुमार खूंटे, मनोज रजक, राजाराम कश्यप, सानिया जांगड़े, किरण भारती, प्रेम साहू, निरूपा साहू l, अनंत,रामदयाल दिनकर ,प्रीतेश लहरें, रामप्रीत कश्यप, महेंद्र कुर्रे, मोहन गोंड,कांशीराम थवाईत, पूनम पूरी, अन्नपूर्णा धीवर,राजकुमारी धीवर,सैल कौशिक,किरण विश्वकर्मा,रानी सारथी,सावित्री कश्यप एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामान्यजन उपस्थित रहे।

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करे निराकरण - कलेक्टर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!