Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरकारी स्कूल के बच्चों के हाथों में ABVP का झंडा! राहौद में विद्यार्थियों से कराया गया नगर भ्रमण, शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

जांजगीर-राहौद। नगर पंचायत राहौद स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का एक मामला सामने आया है, जहां विद्यालय के बच्चों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का झंडा थमाकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।

इस घटना ने शासकीय विद्यालयों की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना और अपने भविष्य का निर्माण करना है। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी संगठन का झंडा लेकर नगर भ्रमण कराने के पीछे क्या उद्देश्य था, यह जांच का विषय है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन की अनुमति से बच्चों को इस गतिविधि में शामिल किया गया? क्या शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी थी?

See also  भारत की सबसे अमीर महिला हैं हरियाणा की सावित्री जिंदल, टॉप 10 अरबपति की लिस्ट में तीसरा है नंबर...

अब देखना होगा कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!