Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत की सबसे अमीर महिला हैं हरियाणा की सावित्री जिंदल, टॉप 10 अरबपति की लिस्ट में तीसरा है नंबर…

Savitri Jindal Net Worth: हरियाणा के हिसार विधायक और ओपी जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) अब फोर्ब्स बिलियनेयर लिस्ट 2025 के हिसाब से भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनके पास कुल 35.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। सावित्री जिंदल का मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद भारत के सबसे धनी लोगों में तीसरा स्थान है।

भारत के शीर्ष 10 अरबपतियों में वह एकमात्र महिला हैं। जिंदल समूह की चेयरपर्सन का साम्राज्य स्टील, बिजली, सीमेंट और बुनियादी ढांचे तक फैला हुआ है। कंपनी की स्थापना सावित्रि जिंदल के दिवंगत पति ओम प्रकाश जिंदल ने की थी, जिनका साल 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद, व्यवसाय उनके बेटों में बांट दिया गया था। उनका बेटा सज्जन जिंदल जो मुंबई में रहता है, उनके पास JSW स्टील, JSW सीमेंट और JSW पेंट्स है और 2023 में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को सार्वजनिक किया। 2024 में, उन्होंने चीन की SAIC मोटर की सहायक कंपनी MG मोटर इंडिया में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की और इलेक्ट्रिक वाहनों में विस्तार किया। दिल्ली में रहने वाले नवीन जिंदल जिंदल स्टील एंड पावर का प्रबंधन करते हैं।

See also  बड़ी खबर: अब सड़क हादसों में घायलों को मिलेगा तुरंत इलाज, 7 दिन तक सभी अस्पतालों में कैशलेस उपचार अनिवार्य, केंद्र सरकार ने राजपत्र में किया प्रकाशन, देखें आदेश…

2025 में ये है भारत के टॉप 10 अरबपति

1- मुकेश अंबानी – 92.5 बिलियन डॉलर (रिलायंस इंडस्ट्रीज)

2- गौतम अडानी – 56.3 बिलियन डॉलर (अडानी ग्रुप)

Advertisment

3- सावित्री जिंदल – 35.5 बिलियन डॉलर (ओपी जिंदल ग्रुप)

4- शिव नादर – 34.5 बिलियन डॉलर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज)

5- दिलीप सांघवी – 24.9 बिलियन डॉलर (सन फार्मास्यूटिकल्स)

6- साइरस पूनावाला – 23.1 बिलियन डॉलर (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया)

7- कुमार बिड़ला – 20.9 बिलियन डॉलर (आदित्य बिड़ला ग्रुप)

8- लक्ष्मी मित्तल – 19.2 बिलियन डॉलर (आर्सेलर मित्तल)

9- राधाकिशन दमानी – 15.4 बिलियन डॉलर (डीमार्ट, निवेश)

10- कुशल पाल सिंह – 14.5 बिलियन डॉलर (रियल एस्टेट)

See also  मुखबिर की सटीक सूचना, धुरकोट में बिछा पुलिस का जाल; 5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी का खेल किया बेनकाब

इस साल जुड़े पांच नए अरबपति

खबरों की मानें, तो भारत में इस साल पांच नए अरबपति जुड़े हैं। जिससे कुल संख्या 205 हो गई है। जो एक रिकॉर्ड है। भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 941 बिलियन डॉलर है, जो मुद्रा में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार में गिरावट की वजह से पिछले साल के 954 बिलियन डॉलर से थोड़ी कम है।

हल्दीराम की दोगुनी हुई संपत्ति

इसके अलावा मुनाफ कमाने वालों में हल्दीराम के शिव किशन अग्रवाल और मनोहर लाल अग्रवाल की संपत्ति दोगुनी हो गई है। जब टेमासेक ने इस स्नैक दिग्गज कंपनी का मूल्यांकन 10 बिलियन डॉलर कर दिया। मधुसूदन अग्रवाल भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए। एचसीएल के शिव नादर 34.5 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए है। उन्होंने अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा ​​को एक बड़ी हिस्सेदारी ट्रांसफर कर दी हैं।

See also  दुर्ग पुलिस का बड़ा खुलासा: शराब दुकान के अंदर ही चल रहा था तस्करी का खेल! सेल्समैन बने गिरोह के ‘गुप्त साथी’, पुलिस ने 3 और को दबोचा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!