Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे  जप्त, फ्लाइंग स्कॉट/साइबर सेल की टीम  की कार्यवाही…

  09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे  जप्त, फ्लाइंग स्कॉट/साइबर सेल की टीम  की कार्यवाही
 
 जांजगीर-चांपा। फ्लाइंग/स्कॉट साइबर सेल की टीम ने 09 लाख 90 हजार का अवैध रूप से फटाखे जप्त किया गया है।
अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए FST एवं SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में  संदिग्ध वाहनों एवं अवैध सामान की चेकिंग की जा रही है।
22 अक्टूबर 2023 को  टीम  को  मुखबीर से सूचना मिला की थाना जांजगीर क्षेत्र के दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी  किशोर कुमार खन्नी  निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के कब्जे से 29 कार्टून जिसमे विभिन्न प्रकार के फटाखा किमती 2,40,000 रुपए बरामद किया जाकर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 727/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार आरोपी निर्मल गुरुनानी निवासी वार्ड क्रमांक 16 जांजगीर के कब्जे से 58 कार्टून एवम 12 बोरी जिसमें विभिन्न प्रकार के फटाखा  कीमती 7,50,000 रुपए को गवाहो के समक्ष बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 728/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी शिवादेव बर्मन उप अभियंता नगर पालिका जांजगीर, भास्कर राठौर सहायक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जांजगीर एवम सायबर टीम से उप निरीक्षक पारस पटेल, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवं थाना  प्रभारी जांजगीर अशोक वैष्णव, उपनिरी भवानी सिंह चौहान, आर उमेश रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!