Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जनरेशन कंपनी के कोल हेंडलिंग बेल्ट में लगी आग, उत्पादन प्रभावित किये बिना किया गया दुरुस्त,  कोई जनहानि नहीं, मामूली नुकसान होने की आशंका…

जनरेशन कंपनी के कोल हेंडलिंग बेल्ट में लगी आग, उत्पादन प्रभावित किये बिना किया गया दुरुस्त

 कोई जनहानि नहीं, मामूली नुकसान होने की आशंका

 जनरेशन कंपनी की टीम ने तेजी से आग पर पाया काबू, छह घंटे में ही फिर बहाल कर ली गई कोयला सप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के कोल हैंडलिंग प्लांट में रविवार सुबह आग लग गई, जिसे अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित गति से आपरेशन चलाकर नियंत्रित कर लिया। इस अग्निदुर्घटना के बाद भी बिना किसी ब्रेकडाऊन के पॉवर कंपनी के सभी संयंत्र निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन कर रहे हैं। घटना के छह घंटे के भीतर एक कन्वेयर बेल्ट से कोयला आपूर्ति बहाल कर ली गई। इस घटना की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिये गए हैं, जिसके लिये अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

See also  जारी है खाद की कालाबाजारी, निजी दुकानों में 4 गुना ज्यादा दाम पर बेची जा रही है और सोसायटी में नहीं मिल रही है खाद, अफसर कह रहे नहीं है खाद की कोई कमी..!

जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में कुल 1340 मेगावाट के पांच विद्युत ईकाईयां हैं, इनमें 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक ईकाई संचालित हैं। यहां विद्युत उत्पादन के लिये 14 किलोमीटर दूर कुसमुंडा खदान से तीन कन्वेयर बेल्ट के जरिये कोयला आता है। इसी कन्वेयर बेल्ट में आज सुबह 8.30 बजे आग लग गई। इसका कारण कोल कन्वेयर 12 बी के हेड एंड पुली और कन्वेयर बेल्ट के बीच घर्षण को बताया जा रहा है।

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत अमला सतर्क हो गया और तत्काल अग्निशमन टीम को सूचना दी गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना से विद्युत उत्पादन अप्रभावित रहा, क्योंकि जनरेशन संयंत्र के बंकर में इतना कोयला होता है, जिससे संयंत्र बिना कोयला आपूर्ति के 24 घंटे तक विद्युत उत्पादन कर सकता है।

See also  लगातार जनसंपर्क कर रही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, जन-जन तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मांग रहीं समर्थन...

जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 50 मीटर पुराना बेल्ट और पुर्ली की लागिंग क्षतिग्रस्त हो गई एवं कुछ सप्लाई केबल झुलस गए हैं। इससे आरंभिक अनुमानित क्षति लगभग 2 से 3 लाख रुपए की है।
जनरेशन कंपनी की तीनों कन्वेयर बेल्ट में से कन्वेयर ए को छह घंटे के भीतर दोपहर 3 बजे चला लिया गया है और कोयला आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। बाकी दोनों कन्वेयर बी और सी को देर संध्या तक चालू कर लिया जाएगा।
सभी संयंत्र अपनी पूरी क्षमता, से बिजली उत्पादन कर रहे हैं और प्लांट में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता है। इस घटना की जांच के लिये अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड एसएस) एमके गुप्ता जांच प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

See also  कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में मतगणना के संबंध में विभिन्न राजिनैतिक दलों के अभ्यर्थियों व गणना अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित, 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना की प्रक्रिया...

हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के चार संयंत्र बेहतर ढंग से बिजली उत्पादन कर रहे हैं। 210 मेगावाट के इकाई क्रमांक 04 को पिछले दिनों मेन्टेनेंस के कारण बंद रखा गया था, उसे 26 अक्टूबर तक चालू कर लिया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!