Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में डिजिटल एक्सरे प्रारम्भ, आस पास के लोगो को मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा…

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में डिजिटल एक्सरे प्रारम्भ
 
आस पास के लोगो को मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा
 
जांजगीर-नवागढ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवगढ़ में मरीजो को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलना प्रारम्भ हो गया है। विगत कई वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवगढ़ में एक्स रे बन्द होने से मरीजो को प्राइवेट एक्सरे का सहारा लेना पड़ता था जिससे आर्थिक खर्च होता था। विगत कुछ समय से लगातार एक्सरे मशीन बंद होने पर मरीजो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। और स्थानीय जनप्रतिनिधयों ने भी आस्पताल परिसर में अन्य सुविधाएं की मांग भी की थी। जब से डॉ नरेश कुमार साहू के बीएमओ बनने के बाद सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओ में बढ़ोतरी हो रही है। बीएमओ साहू के आते ही अन्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है। नया लैब का शुभारम्भ एक्सरे मशीन नया अस्पताल परिसर में साफ सफाई सहित कई अन्य सुविधा में इजाफा हुआ है। इस अवसर पर डॉ नरेश कुमार साहू बीएमओ, डॉ आलोक कश्यप चिकित्सा विशेषज्ञ, विजय निर्मलकर कार्यक्रम प्रबंधक ने विधिवत एक्सरे मशीन की पूजा अर्चना कर आये हुए मरीजो का एक्सरे प्रारम्भ करवाया। एक्सिडेंटल केस के मरीजो को अब सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र नवागढ़ में ही डिजिटल एक्स रे की सुविधा प्राप्त हो सकेगी साथ ही टीबी के मरीजो का चेस्ट एक्स रे कराकर  उनकी पहचान की जा सकेगी। इस अवसर पर डॉ क्षमता सिंह एक्सरे टेक्निशियन जलेश साहू, हीरालाल साहू, मंजुला आसना सिस्टर, सरस्वती चौहान, शैल प्रभा केशरवानी, सविता नंद, ऋतु यादव, योगेश तिवारी, डगेश्वर घृतलहरे, नंद बनर्जी, सत्यम सिंग, किशन पटेल, दिलहरण, नरेश, दुर्गेश, साज़िद खां, नीरा श्रीवास उपस्थित थे।

See also  धमतरी की बिलाई माता, बिल्लियों से जुड़ी है स्थापना की कथा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!