Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

205 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

205 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने 100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को  गिरफ्तार किया है।
आरोपी बसंत सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। 15 अक्टूबर 2023 को मुखबीर सूचना मिला की बंसत सूर्यवंशी साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा अकलतरा अपने कब्जे में अवैध शराब बिक्री करने रखा है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया की आरोपी के कब्जे से अलग अलग डिब्बा, जरीकेन में रखे जुमला कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया है। तथा आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.519/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इसी तरह आरोपी झडीराम सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी कोटगढ थाना अकलतरा से 105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 आरोपी झडीराम सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी कोटगढ थाना अकलतरा के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मुखबीर सूचना मिला की कोटगढ निवासी झडीराम द्वारा हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से भारी मात्रा में बिक्री करने के लिए रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से दो अलग अलग नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन 55-55 लीटर क्षमता वाली में भरा 55-50 लीटर कुल 105 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब किमती 14,700 रूपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र. 520/23 धारा 34 (2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी झडीराम उम्र 50 वर्ष साकिन कोटगढ थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 16 अक्टूबर 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पटटावी, उप निरी.लालन पटेल, सउनि अरूण कुमार सिंह, आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे आरक्षक अजय भानू, शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  रायपुर की ऐसी छवि बनाएं कि देशभर में राजधानी की एक विशेष पहचान हो : बृजमोहन अग्रवाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!