Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

करोड़ो रूपये दबाए बैठे अविभाजित जिले के धान केंद्र प्रभारी, अब तक नहीं हुई वसूली, दागी समिति प्रभारियों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की चल रही कवायद…

करोड़ो रूपये दबाए बैठे अविभाजित जिले के धान केंद्र प्रभारी, अब तक नहीं हुई वसूली
 
दागी समिति प्रभारियों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की चल रही कवायद 
 
जांजगीर-चांपा। चुनावी वर्ष में इस बार फिर दागी समिति प्रभारियों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की कवायद की जा रही है। अविभाजित जांजगीर चांपा जिले के 239 खरीदी केंद्र प्रभारियों से वर्ष 2021-22 में उपार्जन केंद्रों मे शेष बचे बारदाना की धार खरीदी केंद्र प्रभारियों से 11 करोड 86 लाख रपए की वसूल किया जाना है। साथ ही बारदाना की राशि वसूल नहीं होने की स्थिति में वर्ष 2023-24 में संबंधित केंद्र प्रभारियों को अपात्र होंगे, मगर इस बार भी बकाएदारों से खरीदी की तैयारी की जा रही है।
दरअसल राज्य सरकार द्वारा ये समर्थन मूल्य पर की गई जाने वाली धान खरीदी के दौरान विभाग से सभी केन्द्रों में सूची डिमांड के अनुरूप बारदाना उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद खरीदी होने के बाद इसका मिलान किया जाता है और शेष बारदाना की वापसी के अलावा राशि भुगतान करने का प्रावधान है। इसी खरीदी के दौरान वर्ष 2021-22 में अविभाजित जांजगीर चांपा जिले के केन्द्रों में 11 करोड़ से अधिक के बारदाने की कमी बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर में मुख्य  कार्यपालन अधिकारी ने समीक्षा बैठक ली थी। इस दौरान धान उपार्जन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी का मिलान किया गया, जिसमें अधिक मात्रा में शेष बारदाना होना पाया गया। खास बात यह है कि उक्त शेष बारदाने की राशि विपणन संघ द्वारा समिति के कमीशन से काट ली गई है।  जिससे समिति को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। ऐसे में समीक्षा बैठक में जिला सहकारी बैंक के सीईओ ने समस्त बकायादार केन्द्र प्रभारियों से शेष बारदाना की राशि वसूल करने के निर्देश दिए गए है। इसी के परिपालन में जिला सहकारी बैंक के नोडल कार्यालय से जांजगीर व सक्ती दोनों जिलों के केन्द्र प्रभारियों से बकाया बारदाना की राशि वसूल करने समस्त शाखा प्रबंधक और पर्यवेक्षकों को आदेशित किया गया है।
 
रूपये लेनदेन का भी लग रहा आरोप
विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 और 2022-23 में बकाया बारदाना की राशि 15 करोड़ से अधिक की वसूली होनी है। इसके लिए जिला सहकारी बैंक के नोडल कार्यालय से सभी शाखा प्रबंधकों को संबंधित केन्द्र प्रभारियों से राशि वसूली करने कहा गया है। साथ ही बारदाना की राशि वसूल नहीं होने की स्थिति में वर्ष 2023-24 में संबंधित केंद्र प्रभारियों को अपात्र किए जाने का भी आदेश जारी किया गया है, मगर इस बार भी बकाएदार केंद्र प्रभारियों के माध्यम से धान खरीदी की तैयारी की जा रही है।
 
पामगढ ब्लॉक के 16 केन्द्रो मे 1करोड़ से अधिक बकाया
विभागीय जानकारी के अनुसार पामगढ के कोड़ाभाट मे 11 लाख 25 हजार 386, कोसला मे 5 लाख 56 हजार 595, डोंगाकोहराद मे 6 लाख 36 हजार 922, धनगांव मे 4 लाख 55 हजार 867, पकरिया मे 9 लाख 73  हजार 143, पामगढ़ में 3 लाख 74 हजार, भदरा मे 2 लाख 4 हजार, भैसो मे 12 लाख 54 हजार, भीलौनी मे 6 लाख 33 हजार, मेउ मे 12 लाख 81 हजार के अलावा अन्य खरीदी केन्द्रो मे लाखों रूपये  बकाया है।

See also  मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर,मंगलुरु पोर्ट पहुंचा बड़ा कार्गो शिप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!