Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अपने ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की कार्यवाही…

अपने ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अपने ही बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या करने वाला पुत्र को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी श्रवण पटेल उम्र 29 साल निवासी डभराखुर्द रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 अक्टूबर 2023 को अपने घर के पास ही था, वही थोड़ी दूर में मृतिका अवधमति पटेल का घर है। दोपहर 03.30 बजे से 04.00 बजे के मध्यम अवधमति जोर जोर से चिल्लने लगी कि बचाओं-बचाओ तो  अवधमति चित् हालत में घर के दरवाजे के सामने पड़ी हुई थी, और उसका बेटा अनिल पटेल को वही से घर से बाहर भागते हुए रोड तरफ देखा, अनिल पटेल शराबी प्रवृत्ती का था हमेशा अपनी माँ अवधमति से मारपीट करता था पुरी शंका है कि अवधमति को उसका बेटा ही मारपीट कर हत्या कर दिया होगा कि सूचना पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 158/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना थाना बिर्रा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटना स्थल ग्राम डभराखुर्द रवाना हुआ पाया गया कि मृतिका अवधमति घर में चित् हालत में पड़ी थी, जिसकी पंचनामा कार्यवाही किया जाकर डॉ. साहब से पीएम कराया गया, घटना के संदेही अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो बताया कि शराब पीने से माँ मना करती थी जिस कारण से मैं अपने मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करना बतायें।
विवेचना दौरान आरोपी अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द थाना बिर्रा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 16 अक्टूबर 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, उपनिरी के.पी. सिंह, सउनि सेखसफी उल्लह खान, आर. वैभव केशरवानी, रघुवीर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बिजली की मांग 5700 मेगावाट के रिकार्ड स्तर तक पहुंची... 2017-18 की तुलना में बिजली की मांग में 32 प्रतिशत का इजाफा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!