Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लोकतंत्र की मर्यादा सर्वोपरि, भीड़तंत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा : खुशवंत साहेब

हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा की विशाल पदयात्रा एवं जनसभा में लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा शनिवार, 14 नवंबर को अटल चौक जांजगीर में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत विशाल पदयात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की हजारों की संख्या में सहभागिता रही। उत्साह और जोश के साथ अटल चौक से निकली पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कचहरी चौक पहुंची, जहां विशाल आमसभा आयोजित की गई। सभा में लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और अराजकता के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, छत राम देवांगन, चुन्नीलाल साहू, अमर सुल्तानिया, संतोष लहरे, शशांक शर्मा, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, रजनी साहू, वैभव बैस एवं कार्तिकेश्वर स्वर्णकार सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे।
जनता सर्वोपरि, जनमत का सम्मान ही लोकतंत्र की असली ताकत – गुरु खुशवंत साहेब
मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, गरीबों, वंचितों एवं जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता का जनमत सर्वोच्च होता है। किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसकी नीतियों, विचारों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित होती है। जनता के विश्वास और जनभागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। लोकतंत्र में जनता की आवाज का सम्मान होना चाहिए, न कि अराजकता और भीड़तंत्र को बढ़ावा मिलना चाहिए।
राजनीतिक मतभेद से ऊपर राष्ट्रहित और संवैधानिक मर्यादा जरूरी – नारायण चंदेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के दौरान लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एसआईआर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया – सौरभ सिंह
 सौरभ सिंह ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था के लिए आवश्यक है।
मतदाता सूची का शुद्धिकरण संवैधानिक प्रक्रिया – अम्बेश जांगड़े
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करना एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से पलायन कर चुके मतदाताओं, डुप्लीकेट नामों एवं नियमानुसार अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है।
उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय किसी न किसी संस्था या चुनावी प्रक्रिया को निशाना बनाती है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से लेकर ईवीएम और एसआईआर पर संदेह व्यक्त करने तक कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही है।
सांसद कमलेश जांगड़े ने भी किया संबोधित
सांसद कमलेश जांगड़े ने आमसभा को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, जनभागीदारी और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। विशाल पदयात्रा एवं जनसभा के माध्यम से भाजपा ने लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिले के समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच एवं पार्षदगण, भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा एवं जनसभा में सहभागिता निभाते हुए लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और अराजकता के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प लिया।

See also  hanumaan janmotsav : रायपुर का ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ मंदिर: पत्र लिखते ही पूरी होती है मनोकामना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!