Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर- कोयला खदान को राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग, 92 प्रतिशत अंकों के साथ देश की 206 खदानों में 20वां स्थान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं,  लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय से प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि भी खदान के नाम, कोयला उत्पादन, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मिली राष्ट्रीय पहचान

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किए गए स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान को प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। खदान ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए देश की 206 ओपनकास्ट कोयला खदानों में 20वां स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इस खदान को पिछले पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता रहा है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही पावर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

See also  करतला तहसील में किसानों की बड़ी परेशानी : 35 दिनों से चक्कर लगा रहे किसान, पटवारी ने बिना मौके पर गए धान की फसल को बता दिया मूंगफली

इस उपलब्धि के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड समारोह में जनरेशन कंपनी को सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
पावर कंपनी के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह को इसकी ट्रॉफी जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने भेंट की।

कोयला मंत्रालय द्वारा संचालित स्टार रेटिंग मूल्यांकन में देश की कोयला खदानों के समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इसके अंतर्गत खनन कार्यों की दक्षता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग, वित्तीय प्रदर्शन, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, श्रमिक कल्याण तथा सुरक्षा एवं संरक्षण जैसे सात प्रमुख मानकों के आधार पर खदानों का मूल्यांकन किया जाता है।

See also  दर्दनाक सड़क दुर्घटना ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को प्राप्त यह सम्मान सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खनन, पर्यावरणीय मानकों के प्रभावी अनुपालन, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा सतत खनन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। खदान द्वारा कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisment

लगातार पांच वर्षों से खान मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करना और अब 5-स्टार रेटिंग के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 20वां स्थान हासिल करना खदान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की निरंतरता को दर्शाता है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी की कार्यक्षमता एवं खनन प्रबंधन की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करती है।

See also  माँ के आदर्शों पर चलकर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कर रहा हूं निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री बघेल...

यह सफलता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक विकास के प्रयासों को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही, यह कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रबंधन एवं संचालन से जुड़े सभी कार्मिकों के सामूहिक समर्पण और परिश्रम का प्रतिफल है। यह उपलब्धि भविष्य में सुरक्षित, दक्ष, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत कोयला खनन के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

समाचार क्रमांक- CSPC-DGM(PR) 2026/173

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!