छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
ग्राम खोखरा में हर्षोल्लास के साथ होगा कार्तिक श्याम पूजा और ‘नाग लीला महोत्सव’ का आयोजन

जांजगीर-खोखरा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जांजगीर के समीप स्थित ग्राम खोखरा के वीरसागर मोहल्ला में भगवान श्याम कार्तिक जी की पूजा स्थापना और भव्य ‘नाग लीला महोत्सव’ का आयोजन पूरी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम के आचार्य पंडित दुर्गेश चतुर्वेदी जी ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आगामी 15 नवंबर रविवार की शाम भगवान श्याम कार्तिक की स्थापना पूजा के साथ होगी। इसके पश्चात, महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 24 नवंबर मंगलवार को ‘नाग लीला महोत्सव’ का विशेष कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मेले और महोत्सव के इस भव्य आयोजन का समापन 25 नवंबर बुधवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।
समिति के आचार्य पंडित दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन शाम 7:00 बजे भव्य महाआरती की जाएगी एवं प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। तुलसी विवाह के दिन विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी पूजन भी होगा प्रतिदिन सभी भक्त महाआरती में उपस्थित होकर आरती का आनंद लेते हुए धर्मलाभ व पुण्य के भागी बनेंगे ।
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचराम बरेठ, नरेश बरेठ, सोनू राठौर, नरोत्तम बरेठ, महेश बरेठ, संतोष विश्वकर्मा, नायडू बरेठ, किशन बरेठ, लहरी बरेठ, पिंटू बरेठ, किशन आदित्य, सहित समस्त मोहल्लेवासी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



