छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG BREAKING : जशपुर में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ से टकराकर प्राइवेट प्लेन क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

जशपुर। जशपुर जिले में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत की जानकारी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद भी घटनास्थल की ओर निकल चुके हैं। यह हादसा नारायणपुर क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाती हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा अन्य कोई यात्री मौजूद था या नहीं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जाएगी।



