Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

AFG vs BAN: 36 गेंदों पर नहीं दिया 1 भी रन, किए 5 शिकार, राशिद खान की फिरकी में फंसा बांग्लादेश

नई दिल्ली,12अक्टूबर : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दमदार खेल दिखाते हुए 81 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. ये मैच काफी लो स्कोरिंग रहा. दोनों टीमें मिलकर भी पूरे मुकाबले में 300 रन नहीं बना सकीं. खास बात ये रही कि अफगानिस्तान की टीम 200 से कम रन बनाकर भी टारगेट को डिफेंड करने में कामयाब रही, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

राशिद खान की जादुई गेंदबाजी
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 44.5 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये टारगेट काफी आसान माना जा रहा था. लेकिन स्टार स्पिनर राशिद खान की फिरकी ने पूरे मुकाबले को ही बदलकर रख दिया. 191 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने बिना खाता खोले ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. इस झटके से टीम पूरे ही मैच में नहीं उभर सकी. राशिद खान इस मुकाबले में कुल 5 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

See also  CG NEWS : सदन में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा,धरमलाल कौशिक ने मंत्री को घेरा, भाजपा विधायक ने राशन-कार्ड गड़बड़ी पर खाद्य-मंत्री को घेरा

राशिद खान ने इस मैच में 8.3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन देकर अपना पंजा खोला. खास बात ये रही कि राशिद खान ने कुल 38 डॉट गेंदें फेंकी. उन्होंने सिर्फ 2 की इकॉनमी से रन खर्च किए, जिसने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया. राशिद ने इस दौरान तौहीद हृदॉय, नूरुल हसन, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन और तनवीर इस्लाम को अपना शिकार बनाया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक और में 3 विकेट चटकाने का कारनामा भी किया. जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 28.3 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और अफगानिस्तान ने 81 रनों से ये मैच अपने नाम किया.

See also  IVF फेल होने पर क्या आयुर्वेद से हो सकता है बांझपन का इलाज?

इब्राहिम जादरान की मैच विनिंग पारी
इससे पहले अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने एक कमाल की पारी खेली. इस लो स्कोरिंग मैच में उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. यानी उन्होंने टीम के लगभग आधे रन अकेले बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!