Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का एक्शन, 2 घंटे में 78 पर कार्रवाई

रायपुर। रायपुर पुलिस ने शहर में बढ़ते यातायात उल्लंघन और जाम की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच की गई।

अभियान के दौरान कुल 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई। इन पर बिना लाइसेंस वाहन चलाने, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और रॉन्ग साइड चलने जैसे उल्लंघनों में चालान किया गया।

इसके साथ ही जिन चालकों के पुराने ई-चालान लंबित थे, उन्हें मौके पर ही भुगतान करवाया गया। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

See also  “सुहाग” फिल्म में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, नो पार्किंग और चौक-चौराहों पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!