Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सिऊड में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

0 नवागढ़ पुलिस द्वारा 50 महिला कमांडो टीम का भी गठन किया गया!

जांजगीर-चांपा। नशा मुक्ति/सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया।

ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, अंजान लिंक पर क्लिक न करे, ओटीपी शेयर न करे के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सिउड़ में नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।

See also  जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत एक दिवसीय उपवास रखकर किया गया प्रदर्शन

जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।

Advertisment

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!