Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Guruwar Ke Upay : आज इन लोगों के दूर होंगे दुःख-दर्द, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा…

Guruwar Ke Upay : आज इन लोगों के दूर होंगे दुःख-दर्द, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा।

नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay : आज गुरुवार का दिन हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इसके इलावा यह दिन देवगुरु बृ्हस्पति से भी संबंध रखता है। ऐसा माना जा जाता है कि, गुरुवार के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलती है। जो भगवान विष्णु को प्रसन्न करने में सफल होंगे, उनके घर धन वैभव की बरसात हो सकती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता हैं।

सुख- समृद्धि के लिए
जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए गुरुवार के दिन सुबह स्नान कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. इसके बाद पूजा में पके केले, चान दाल और गुड़ का भोग लगाएं. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है.

See also  महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रामपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिर्रा में रीपा की गतिविधियों का किया अवलोकन, मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह के साथ ली सेल्फी, किया उत्साहवर्धन...

हर गुरुवार को करें ये काम, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, दुःख-दर्द होंगे दूर
गुरु दोष से मुक्ति
अगर कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है या गुरु दोष है तो इसके लिए गुरवार के दिन नहाने के पानी में चुटकीभर हल्दी मिला लें. उसके बाद ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए स्नान करें.

जल्दी विवाह के लिए
जल्दी शादी के लिए हर गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें. उसके बाद घर में विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके बाद पास के किसी मंदिर में जाकर मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें. अर्पित सिंदूर को ग्रीवा पर लगाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

See also  भूपेश है तो भरोसा है के साथ पंचायत सचिवों की बैठक संपन्न...

कारोबार में सफलता के लिए
कारोबार में सफलता पाने के लिए गुरुवार के दिन सुबह स्नान कर पीले रंग के वस्त्र धारण करें. हल्दी का तिलक लगाएं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से व्यक्ति को कारोबार में मुनाफा होने लगता है.

Advertisment

नौकरी में तरक्की के लिए
यदि आप नौकरी करते हैं और काफी समय से मेहनत करने के बाद भी प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो, गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग का इस्तेमाल करें. इसके साथ भगवान श्री हरि की पीले रंग के फल और फूल चढ़ाकर पूजा करें. इसके बाद एक पीले रंग के कपड़े में नारियल, पीले फल, हल्दी और नमक रखकर बांध दें . इस पोटली को चुपचाप किसी मंदिर में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को नौकरी में जल्द प्रमोशन मिल सकता है.

See also  भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल सहित भाजपा नेताओं ने की अटल परिसर की सफाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!