छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
लाखों रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 850 ग्राम गांजा कीमती 4,74,000 ₹ एवं परिवहन में प्रयुक्त एक कार बरामद,
जांजगीर-चांपा। लाखों रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध 20 बी 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 14 सितंबर 25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति द्वारा कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है। जिसकी सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसके कब्जे से से 22.850 किलो गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त कार CG 10 FA 1143 को जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. बबलू कुमार साहु पिता रामकुमार साहु उम्र 25 वर्ष निवासी लवन थाना लवन जिला बलौदाबाजार- भाठापारा (छ.ग.)
02. अर्जुन चंद्राकर पिता नरोत्तम चंद्राकर उम्र 24 वर्ष नि. लवन थाना लवन जिला बलौदा बाजार- भाठापारा (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



