छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
डिप्टी सीएम अरुण साव को नैला जांजगीर दूर्गा पूजा उत्सव ने दिया कार्यक्रम में आने का आमंत्रण

जांजगीर-चांपा। दूर्गा पूजा उत्सव नैला जांजगीर ने विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास कार्यक्रम में जांजगीर पहुंचे प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव को नैला जांजगीर दूर्गा पूजा उत्सव समिति माता रानी के परम सेवक राजेश पालीवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजप नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास में भेंट कर कार्यक्रम में आमंत्रण देकर शामिल होने का आग्रह किया। उनके साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी प्रदीप गोयल, मनोज गुप्ता, किशोर गुप्ता, विक्रम पालीवाल, संदीप शर्मा, प्रदीप सोनी, अमित मितल, अंकित बसाईवाल, संजय भोपालपूरिया सहित माता रानी के अनेक सेवक उपस्थित रहे।



