Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अपने भाई के जमीन को कब्जाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अपने भाई के जमीन को कब्जाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र तैयार करने वाला 01 आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थीया अर्चना खण्डेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पति की मृत्यु दिनांक 20.09.2022 को जिला अस्पताल दंतेवाडा में हो गया कि इसके देवर देवेन्द्र खण्डेल एवं एक अन्य के द्वारा झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए प्रार्थीया के पति रामेश्वर प्रसाद खण्डेल कि मृत्यु को अकलतरा में दिनांक 20.09.2022 में होना बताकर नगर पालिका अकलतरा से प्रार्थीया के पति रामेश्वर प्रसाद खण्डेल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। उक्त जारी किये गये मृत्यु प्रमाण पत्र को आरोपी देवेन्द्र खण्डेल एवं एक अन्य आरोपी के द्वारा तहसील न्यायालय अकलतरा में राजस्व प्रकरण सन् 2022 -2023 में व प्रार्थीया को दूसरा विवाह कर लेना बताकर तहसील न्यायालय अकलतरा में झूठा आवेदन और शपथ पत्र दिये  परन्तु ओरिजनल मृत्यु प्रमाण पत्र दंतेवाडा से बना था की रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की सूचना वरिष्ठ अधिकारीगण को देने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा प्रदीप सोरी के द्वारा प्रकरण के जल्द निराकरण हेतु आरोपी की गिरफ्तार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। आरोपी देवेन्द्र खण्डेल को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अब बिलासपुर में कानून व्यवस्था होगी चुस्त - दुरुस्त कलेक्टर और एसपी लेगे प्रत्येक माह बैठके...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!