Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा, डोनाल्ड ट्रंप बोले – वह बहुत अच्छे हैं

अमेरिका,06 सितम्बर। भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ उनके रिश्ते ‘खास’ हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा कायम रखेंगे, लेकिन वह भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से ‘निराश’ हैं। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि लगता है अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।

See also  जांजगीर-चांपा की नगर सैनिक ने न्याय की गुहार लगाई, परिवार सहित इच्छा मृत्यु की चेतावनी

शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक शानदार प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभार कुछ पल ऐसे आते हैं।’ यह बयान तब आया है जब दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले दो दशकों में शायद सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने हालांकि भारत के रूस से तेल खरीदने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। मैंने उन्हें यह बात बता दी है। हमने भारत पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगा दिया है।’

See also  WhatsApp पर नया फ्रॉड – Screen Mirroring से मिनटों में खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, ‘लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उन्हें एक साथ लंबा और खुशहालभविष्य मिले!’ इस पोस्ट में उन्होंने मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी जिनपिंग की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की थी। यह पोस्ट तब आई जब हाल ही में चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में मोदी, शी और पुतिन की मुलाकात ने दुनिया का ध्यान खींचा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!