Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Vidhansabha में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित

रायपुर, 14 जुलाई। विधानसभा में आज शून्यकाल में विपक्ष के विधायकों ने प्रदेश में खाद बीज की कमी को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन को अस्वीकार कर दिया, जिससे नाराज़ विपक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में चले गए, इस पर नियमानुसार विपक्ष के 23 विधायक सदन की कार्यवाही से स्वमेव निलंबित हो गए। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

विपक्ष के नेता डॉ चरणदास महंत, भूपेश बघेल, उमेश पटेल समेत अन्य विधायकों ने प्रदेश में डी ए पी खाद और प्रामाणिक बीज की कमी और उसकी कालाबाजारी होने की जानकारी देते हुए इस पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। इस पर स्पीकर ने विभागीय मंत्री को सरकार की ओर से जवाब देने कहा।

See also  मुंबई एयरपोर्ट पर 30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने लिखित जवाब में बताया कि सरकार की ओर से खाद बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है और सभी सहकारी समितियों में किसानों को खाद बीज मिल रहा है। मंत्री के जवाब के बाद स्पीकर ने विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया। इससे नाराज़ पूरा विपक्ष गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी करने लगे। लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर डॉ रमनसिंह ने विपक्ष के सभी 23 विधायकों को निलंबित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद पुनः सदन चालू होने पर स्पीकर ने सभी विधायकों का निलंबन वापस ले लिया।

See also  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण, रायगढ़ में 6.40 एकड़ में बना है भव्य अग्रोहा धाम, मानवता की सेवा में अग्रवाल समाज अग्रणी : मुख्यमंत्री साय...

सदन शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने स्पीकर से आग्रह किया कि नई राजधानी में होने वाले वृक्षारोपण में शामिल होने सभी को जाना है इसलिए आज की कार्यवाही स्थगित की जाए। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी इसका समर्थन किया, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!