Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवनियुक्त अध्यक्ष सनम जांगड़े के कल प्रथम जांजगीर आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता ने की भव्य स्वागत की तैयारी…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात कल प्रथम जांजगीर जिला आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। कल उनका आगमन पामगढ़ विधानसभा के ग्राम ससहा में सुबह 11बजे होगा उसके पश्चात विभिन्न ग्रामों में स्वागत के पश्चात दोपहर 1:00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया जायेगा वे 1:30 बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर पहुंचेगे जहा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा उसके पश्चात ग्राम कुलीपोटा मे स्वागत पश्चात बैरियर चौक चाम्पा में स्वागत होगा। उसके पश्चात श्री जांगड़े सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे, जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले के सभी पदाधिकारीगणो सभी मंडल अध्यक्षो व कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने का आग्रह किया है।

See also  शिक्षा व्यक्तित्व विकास में सहायक: लक्ष्मी राजवाड़े...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!