Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे 467 करोड़ रूपए विकास कार्यों की सौगात, आज होगा आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे 467 करोड़ रूपए विकास कार्यों की सौगात, आज होगा आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा। नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव उपस्थित रहेंगे।

See also  समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं अधिवक्ता -  ब्यास कश्यप

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को आज  467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत वे 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे।

Advertisment

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष प्रीति सिंह, ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच राधे थवाईत की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

See also  कृष्णा विहार कॉलोनी में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा, चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!