Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

द ट्रेटर्स ट्रेलर लॉन्च पर दिखा स्टार्स का उत्साह, सभी ने दिखाया जबरदस्त सपोर्ट!

मुंबई। प्राइम वीडियो ने 30 मई को मुंबई में अपनी नई रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर होस्ट करण जौहर भी थे और उन्होंने 20 सेलेब्स का जोरदार इंट्रोडक्शन करवाया। इस लिस्ट में अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशिष विद्यार्थी, एलनाज नूरूजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौड़, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मंचू, माहिप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सालथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला, और उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल हैं। ये शो अपने ड्रामे और सस्पेंस की वजह से फैंस में खासा चर्चा में है और लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं।

See also  राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे टीआई लक्ष्मण केंवट, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में दिखाया साहस

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना मिली है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही शो के ड्रामे, अनपेक्षित ट्विस्ट और हाई-स्टेक एनर्जी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लॉन्च के बाद सेलिब्रिटी सपोर्ट की बाढ़ आ गई है, जहां स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया टाइमलाइन पर स्टोरीज़ और पोस्ट शेयर करके इस ट्रेलर लॉन्च को एक बड़ा मोमेंट बना दिया है।

इस पार्टी में कपूर परिवार ने खास धमाल मचाया — जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, रिया कपूर और खुशी कपूर सब बड़े जोश में आए, खासकर माहिप कपूर और अंशुला कपूर का समर्थन करने। नीलम कोठारी और भावना पांडे भी माहिप के लिए पूरा साथ देने पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी और शमीता शेट्टी ने राज कुंद्रा का समर्थन किया, तो समंथा रूथ प्रभु ने अपनी करीबी दोस्त लक्ष्मी मांचू के लिए हौसला बढ़ाया। अलय गोनी ने जैस्मिन भसीन के लिए जोरदार चीयर किया, वहीं अविका गोर ने भी अपना सपोर्ट दिखाया।

See also  लंबे समय से अपहृत हुए नाबालिग बालिका को थाना अकलतरा पुलिस ने खोज निकाला...

इतने बड़े सितारों के समर्थन के साथ, द ट्रेटर्स ने खेल शुरू होने से पहले ही दिल जीत लिए हैं और सुर्खियों में बना हुआ है।

BBC स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस के बैनर तले ऑल3मीडिया इंटरटेयनल के सहयोग से बनी, प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है IDTV के BAFTA और एमी अवॉर्ड विनिंग ग्लोबल फॉर्मेट द ट्रेटर्स का इंडियन एडेप्टेशन। यह शो 12 जून से प्राइम वीडियो पर खास तौर पर स्ट्रीम होगा, जहां हर गुरुवार शाम 8 बजे नए एपिसोड रिलीज़ होंगे।

Advertisment

उठो और छा जाओ… ये है धोखा टाइम!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!