छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
लंबे समय से अपहृत हुए नाबालिग बालिका को थाना अकलतरा पुलिस ने खोज निकाला…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस को अपहृता की खोज निकालने में बड़ी सफलता मिली है।
आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भाग ले जाकर अनाचार किया।
आरोपी गोपाल सोनझरी उम्र 21 वर्ष निवासी पडरिया
के विरुद्ध धारा 363,366, 376(2) (ढ) भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक बालिका को वर्ष 2023 में बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था ।
अपहृत नाबालिका एवं आरोपी की थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी गोपाल सोनझरी निवासी पडरिया को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुददीन, जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।



