Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे टीआई लक्ष्मण केंवट, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में दिखाया साहस

रायपुर, 17 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट को राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में उनके साहस और वीरता के लिए दिया जाएगा।

लक्ष्मण केंवट ने बताया कि उन्हें 2007 में पुलिस में भर्ती होने के बाद बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले में 2012 में पोस्टिंग मिली। उस समय यहां भीषण नक्सली खौफ था। उन्होंने बताया कि उन्हें बस्तर के हालात देखकर रोंगटे खड़े हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नक्सलियों का डटकर सामना करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बस्तर पोस्टिंग के दौरान 100 नक्सलियों को मार गिराने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने 23 मार्च 2014 को अपना पहला एनकाउंटर किया, जिसके बाद उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 36 ऑपरेशनों में शामिल होकर 92 नक्सलियों का सफाया कर चुके हैं।

See also  डबल सेलिब्रेशन! रकुल प्रीत सिंह मना रही हैं प्यार और फिल्म की कामयाबी का एक साथ जश्न...

लक्ष्मण केंवट ने बताया कि वे हर एनकाउंटर के बाद अपनी बुलेट पर मारे गए नक्सलियों के आंकड़े अपडेट कराते हैं। अभी उनकी बुलेट पर लिखा है- अब तक 83…, लेकिन उन्होंने बताया कि 92 इतनी जल्दी पहुंच गया कि वे अपडेट करा नहीं पाए हैं।

लक्ष्मण केंवट ने 16 अप्रैल 2023 को कलपर की पहाड़ी में सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 187 जवानों की टीम का नेतृत्व किया। इसमें 29 नक्सलियों को घेरकर मारे गए थे। इसके बाद पूरे बस्तर में पुलिस का मनोबल इतना ऊंचा हो गया था कि एक के बाद एक लगातार ऑपरेशन करते नक्सलियों को मार रहे हैं। हाल ही में मानपुर में हुए ऑपरेशन में उनके नेतृत्व में दो बड़े नक्सली विजय रेड्डी और लोकेश सलाम मारे गए। 100 नक्सलियों को मारे गिराने के लक्ष्य से वे मात्र 8 कदम दूर हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!