Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाराष्ट्र के बाद बंगाल में भी जीबीएस सिंड्रोम का कहर, तीन की मौत…

नईदिल्ली। देश में लगातार जीबीएस सिंड्रोम बीमारी का कहर बढ़ता जा रहा है. यह बीमारी अब राज्य दर राज्य फैलने लगी है. बंगाल में पिछले चार दिनों में संदिग्ध जीबीएस से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, हेल्थ डिपार्टमेंट ने अभी तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में नॉर्थ 24 परगना के जगद्दल निवासी देबकुमार साहू (10), अमदंगा निवासी अरित्रा मनाल (17) और हुगली जिले के धनियाखली गांव निवासी 48 साल के एक व्यक्ति शामिल हैं.

देबकुमार की 26 जनवरी को कोलकाता के बीसी रॉय अस्पताल में मौत हो गई, जबकि शहर के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे अमदंगा के मनाल की अगले दिन मौत हो गई. हुगली के व्यक्ति की बुधवार को वहां के एक अस्पताल में मौत हो गई. देबकुमार साहू के चाचा गोविंदा साहू ने कहा कि अस्पताल ने हमें यह नहीं बताया कि उसकी मौत जीबी सिंड्रोम से हुई है, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र में जीबी सिंड्रोम का उल्लेख किया गया था.

See also  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 36 आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ एमओयू , युवाओं को मिलेंगे अपने कौशल को विकसित करने के अच्छे अवसर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध जीबी सिंड्रोम से पीड़ित चार और बच्चों का बीसी रॉय अस्पताल एवं बाल स्वास्थ्य संस्थान में इलाज किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है.

महाराष्ट्र में जीबीएस सिंड्रोम का कहर

महाराष्ट्र में इस बीमारी ने कहर बरपाया हुआ है. महाराष्ट्र में यह बीमारी पुणे के अलावा सोलापुर, कोल्हापुर और नागपुर तक फैल गई है. जीबीएस सिंड्रोम से अब तक दो की मौत हो हुई है. 127 एक्टिव मरीज हैं. पुणे में इसके मामले सबसे ज्यादा हैं. बीमारी से पीड़ित 14 मरीज वेंटिलेटर पर हैं. जीबीएस का पहला हमला पुणे में हुआ. दरअसल, यह एक दुर्लभ बीमारी है.

Advertisment

यह वायरस या बैक्टेरिया संक्रमण के कारण होता है. इस रोग के कारण थकान होती है. हाथ-पैर में झुनझुनी होती है. सांस लेने में दिक्कत होती है. घबराहट होती है. इस बीमारी में रोग प्रतिरोधक शक्ति अपने ही शरीर पर हमला करती है. यह शक्ति शरीर के तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण करती है. नसों को प्रभावित करती है. यह मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित करता है.

See also  CG News:युक्तियुक्तकरण से जशपुर के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की फिर से जली लौ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!