Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ हो तो केजरीवाल गोल्ड मेडल जीतेंगे: फडणवीस…

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बुधवार को बिना सोचे समझे बोलने और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से विकास के झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

फडणवीस ने यहां रोहिणी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ होगी तो केजरीवाल स्वर्ण पदक जीतेंगे।

उन्होंने मतदाताओं से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया ताकि दिल्ली का तेज विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को ‘‘आप सरकार के कुशासन’’ के कारण सीवर, गंदे पानी और प्रदूषित हवा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

See also  सक्ती में शिक्षकों पर वित्तीय गड़बड़ी और षड्यंत्र के गंभीर आरोप: जिला शिक्षा अधिकारी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, प्राचार्य ने निष्पक्ष जांच की मांग की...

भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘केजरीवाल को अन्ना हजारे से बेहतर कौन जान सकता है? मैं यहां आने से पहले अन्ना हजारे से मिल चुका हूं।

Advertisment

उन्होंने मुझसे कहा कि केजरीवाल इस दुनिया के सबसे बेईमान व्यक्ति हैं।’’ केजरीवाल ने 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन किया था और देखते ही देखते वह प्रसिद्ध हो गए थे। बाद में केजरीवाल और अन्ना हजारे के रास्ते अलग हो गए थे।

‘आप में बेदाग मंत्री मिलना मुश्किल’
रैली में फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश में बिना भ्रष्टाचार के विकास लाने का श्रेय दिया। फडणवीस ने कहा, “लेकिन ‘आप’ में बेदाग मंत्री मिलना मुश्किल है। अगर ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ हो तो केजरीवाल निश्चित रूप से स्वर्ण पदक जीतेंगे।

See also  Balod Crime : जेठ ने किया मर्डर, बहू की हरकत से परिवार की हो रही थी बदनामी, साक्ष्य छिपाने ऐसे रची थी साजिश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!