Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शहर के बार में बाउंसरों ने युवक को पीटा, नियम विरुद्ध धड़ल्ले से चल रहे बार…

बिलासपुर। शहर में नियमों के परे जाकर देर रात खुल रहे बार में बीती रात एक बार फिर से मारपीट हो गई। इस दौरान बार के बाउंसरो ने शहर के युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने इसकी एफआईआर पुलिस में दर्ज करवाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में स्थित तंत्रा बार में कल देर रात बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। देर रात लगभग 1:00 बजे टेबल हटाने की विवाद में भर के बाउंसर और सरकंडा के प्रॉपर्टी डीलर आदित्य तिवारी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बार के बाउंसर मिलकर आदित्य तिवारी को पीटने लगे। पार्टी में शामिल लड़के लड़कियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनसे भी हुज्जत की गई। सोचता मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करवाया। इसके बाद घायल आदित्य तिवारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपराध दर्ज करवाया है। मारपीट में उसके आंख के ऊपर व चेहरे में गंभीर चोटे लगी हैं।

See also   50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,  थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

बता दे देर रात तक शहर में रसूखदार बार चलाते हैं। इससे पहले भी तंत्रा बार में दो बार मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। देर रात तक खुलने वाले शहर के ओमिगोस बार में छत्तीसगढ़िया फिल्म अभिनेत्री से भी मारपीट हो गई थी। इसके अलावा रायपुर रोड में संचालित पेट्रिशियन बार के बाहर भी देर रात नशेड़ी युवक युवती भिड़ गए थे। पर पुलिस ने रसूखदार बार संचालक की बजाए उल्टा बार के कर्मचारी को ही प्रार्थी बना दिया था। लगातार कार्रवाई नहीं होने से रसूखदार बार संचालको के हौसले बुलंद हैं। भूगोल बार में भी ड्रग्स सप्लाई का मामला सामने आ चुका हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!