Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था महाराष्ट्र, नागपुर से पकड़ा गया…

दुर्ग पुलिस ने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को उतई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। वो बच्ची के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। घटना उतई थाना क्षेत्र का है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि, 18 जनवरी को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उनकी 6 साल की बच्ची के साथ एक आरोपी ने रेप किया है। बच्ची ने उन्हें बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया था।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि वो किसी से कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देंगे। साथ ही पुलिस में जाने पर उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी। बच्ची जब दर्द से घर में रोने लगी और उसकी मां ने उससे प्यार से पूछा तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे।

See also  AIIMS में MRI-CT स्कैन के लिए नहीं करना होगा वेट, प्राइवेट सेंटर में भी सस्ते में होंगे टेस्ट, जानें पूरा प्रॉसेस

गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र की तरफ भाग गया था। पुलिस ने जब उसका लोकेशन ट्रैस किया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसका पीछा किया, तो उसका गोंदिया की तरफ जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस त्रिनयन एप का सहारा लेकर गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोपी को स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

Advertisment

एक बच्चे के बाप ने नहीं समझा मासूम का दर्द

पुलिस ने बताया कि, उन्होंने गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वो शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। इसके बाद उसने एक मासूम बच्ची का दर्द नहीं समझा और हैवान बन गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

See also  भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर देंगे रायपुर के युवाओं को क्रिकेट कोचिंग, विश्व विजेता भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर छत्तीसगढ़ के युवाओं को सिखाएंगे क्रिकेट की बारीकियां, छत्तीसगढ़ में पहली बार भारतीय कोच देंगे युवाओं को क्रिकेट कैंप में ट्रेनिंग, अगले महीने रायपुर आ रहे हैं कोच गौतम गंभीर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!