Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, मां-बेटे घायल…

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की शुक्रवार (24 जनवरी) की रात ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ससुराल से लौट रहे ऑटो चालक और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मां-बेटे की हालत गंभीर है। हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। हादसा एमआर-5 रोड पर हुआ।

कार नाले में गिरी, ऑटो के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक शेख जीशान (38) पत्नी शहाना (30) बेटे आरिल और 6 माह की बेटी अनाविया को लेकर ससुराल तोपखाने गए थे। शुक्रवार देर रात परिवार ऑटो से घर लौट रहा था। एमआर-5 रोड पर तेज रफ्तार कार की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जीशान और उसकी पत्नी सड़क पर जा गिरे। बच्चे ऑटो में फंस गए।

See also  जांजगीर चांपा में 2 सहायक राजस्व सहित 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ले रहे थे नियमितीकरण का लाभ , खुलासे के बाद गिरी गाज...

लोगों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चारों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जीशान और उसकी 6 माह की बेटी को मृत घोषित कर दिया। मां शहाना और बेटे आरिल की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक्सीडेंट की खबर सुनते ही एमआर-5 के आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों का गुस्सा फूट गया। शनिवार सुबह लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

Advertisment

स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पहले भी मौतें हो चुकी हैं। लगातार मांग करने के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए। लोगों का कहना है कि संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाए जाए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम खोल दिया गया।

See also   सट्टा खेलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!