Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

 01 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, साइबर टीम व शिवरीनारायण पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। साइबर टीम व शिवरीनारायण पुलिस ने एक लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर अंकुश लाने के लिए बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण व सायबर टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि तुस्मा का हरीश साहू मोटर सायकल बजाज पल्सर में एक बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रखकर अवैध गांजा लेकर तुस्मा कि ओर आने वाला है कि सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से 05 किलो 122 ग्राम गांजा कीमती 100000 रुपये एवं परिवहन में उपयोग किये बजाज मोटर  सायकल कीमती व एक मोबाइल को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/25 धारा 20 (बी),  एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा आर प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव, शाहबाज खान एवं थाना शिवरीनारायण से सउनि प्रमोद महार, नरेंद्र शुक्ला प्रआर तारिकेश पाण्डेय आरक्षक द्वारीका साहू लीलाराम साहू प्रतीक सिंह, प्रवीण साहू का सराहनिय योगदान रहा।

See also  मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर में किया 75.31 करोड़ रुपए के 11 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!