Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महिला डॉक्टर पर मरीज से रिश्वत मांगने का आरोप, सिविल सर्जन ने मांगा जवाब…

बिलासपुर। जिला अस्पताल के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में स्त्री रोग विभाग के एक महिला डॉक्टर पर महिला मरीज से इलाज के नाम पर 6 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार के आरोप पर सिविल सर्जन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, डॉक्टर के एमटीपी (गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी है।

दरअसल, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में मरीज और उसके परिजन 2 हजार रुपए देने और बाकी चार हजार रुपए नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। इससे गुस्से में आकर डॉक्टर ने उसके साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया। महिला के परिजन ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की है। इस मामले में सिविल सर्जन ने जांच कराए जाने की बात कही है।

See also  धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम, आकर्षक उपहार को लेकर ग्राहकों की भीड़ रेड एप्पल प्रतिष्ठान में...

ग्राम सेमरचुंआ निवासी जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल नसबंदी करवाने के लिए जिला अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हुई। जिसके बाद बीते 19 मार्च को स्त्री रोग डॉक्टर वंदना चौधरी ने मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज का आरोप है कि इलाज के नाम पर डॉ. वंदना ने 6 हजार रुपए की मांग की।

परिजन ने उसे 2 हजार रुपए दिए। बाकी के 4 हजार रुपए नहीं ​दिए जाने पर वे रोज फोन कर महिला और उनके परिजन को परेशान करने लगी। महिला ने गरीबी का हवाला देकर पैसे माफ करने की बात कही। इसी बात पर डॉक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!