Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट, BJP युवा मोर्चा ने फूंका पुतला, पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दफ्तरों का घेराव…

रायपुर/जांजगीर। नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने शुक्रवार को प्रदेश भर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले फूंके।

प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए इस घोटाले को “जनता के विश्वास की खुली लूट” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 661 करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति मात्र 50 लाख में गांधी परिवार की हिस्सेदारी वाली यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर कर दी गई।

See also  सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत तंत्र मन्त्र के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर 08 लाख 51 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली बड़ी सफलता...

चार्जशीट में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। श्री देवांगन ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में जमीनों का व्यावसायिक दोहन और राजनीतिक छलावा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!