Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित

सिंघीतराई, सक्ती, 23 सितंबर। वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट (व्हीपीएसटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों के चार गांवों में विशेष नेत्र शिविरांे का आयोजन किया। ग्राम सिंघीतराई, ओड़ेकेरा, निमोही और बेनीपाली में आयोजित शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविर आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न नेत्र रोगों के प्रति जागरूक बनाना, निःशुल्क चिकित्सा एवं चश्मों तथा दवाइयों का वितरण करना था।

स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविरों में नेत्र विशेषज्ञ एवं नेत्र जांच पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए जहां पंजीकृत मरीजों की जांच विज़न चार्ट और ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर के जरिए की गई। इसके साथ ही मोतियाबिंद, टेराइजियम, रिफ्रैक्टिव दोष के साथ अन्य नेत्र संबंधी तकलीफों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। दृष्टि दोष ठीक करने के लिए लगभग 500 ग्रामीणों को चश्में वितरित किए गए। इसके अलावा अनेक जरूरतमंद मरीजांे को आगे की जांच और बेहतर उपचार के लिए सक्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया।

See also  नगरीय निकायों में वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्य पुनः स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे प्रारंभ, अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी...

वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट की परियोजना आरोग्य के अंतर्गत तीन ग्राम पंचायतों में चलित स्वास्थ्य इकाई का संचालन किया जा रहा है। इसमें एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जाती हैं। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य संरक्षण, स्तनपान, पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व, जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीकों आदि से परिचित कराया जाता है।

See also  मुख्यमंत्री साय ने मांदर बजाकर वादकों का उत्साह बढ़ाया, परंपरागत वाद्ययंत्रों को सुना...

नेत्र शिविरों के आयोजन पर वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि परियोजना आरोग्य के जरिए जरूरतमंदों तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और उन्हें बेहतरीन जीवन जीने में मदद के लिए वेदांता पावर कटिबद्ध है। नेत्र शिविरों के माध्यम से लगभग 600 ग्रामीणों को लाभ मिलना हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है। इससे आवश्यक हेल्थकेयर को सुलभ बनाने की अहमियत मजबूत होती है। जरूरतमंदों तक समय पर प्रभावी चिकित्सा सुविधा की उपलबधता उनके रोजमर्रा के जीवन में सकारात्मक बदलाव की दृष्टि से अहम है।

वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में प्रबंधन द्वारा लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गांव में ही नेत्र शिविरों तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का लाभ ऐसे जरूरतमंदों को मिल रहा है जो सीमित संसाधनों के कारण शहर जाने में अक्षम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आरोग्य परियोजना के जरिए सक्ती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

Advertisment

नेत्र शिविर से लाभान्वित ग्राम ओड़ेकेरा की मीना राठिया और ग्राम निमोही की डिकेश्वरी वैष्णव बताती हैं कि व्हीपीएसटीपीपी आयाजित नेत्र शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। जरूरतमंदों को आई ड्रॉप्स और नेत्र दोष सुधारने के लिए चश्में दिए गए। उन्होंने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत ग्रामीणों को लगातार मिल रही मदद के लिए व्हीपीएसटीपीपी की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनकी सुविधा के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

See also  सट्टे का खेल या साजिश? भिलाई में युवक ने खोली कांग्रेस पार्षद की पोल, जान से मारने की धमकी का आरोप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!