साक्षरता की इस अनूठी पहल को जन-जन तक पहुँचाने और निरक्षरता के अंधकार को मिटाने में मिली सफलता के उपरांत यह धन्यवाद संदेश जारी किया गया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी नव-साक्षरों के जज्बे को सलाम किया गया,जिन्होंने उम्र की सीमा को पार कर शिक्षा की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया।
बीआरसी एच के बेहार ने कहा कि इस महापरीक्षा अभियान की रीढ़ रहे ‘अक्षर साथियों’ (Volunteers),शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का विशेष धन्यवाद किया और कहा कि इन्होंने निस्वार्थ भाव से मार्गदर्शन और अध्यापन का कार्य किया।
ब्लाक समन्वयक डॉ उमेश कुमार दुबे ने जिला प्रशासन,पंचायती राज संस्थाओं,समाजसेवियों और स्थानीय मीडिया के योगदान की सराहना की गई,जिनकी मदद से परीक्षा का संचालन सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।
आगे उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने संकल्प व्यक्त किया है कि उल्लास अभियान का यह सफर यहीं नहीं रुकेगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक साक्षरता का प्रकाश पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।