Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बम्हनीडीह ब्लॉक के 5 शिक्षिका डीईओ के हाथों सम्मानित 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षिका सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा के शैक्षणिक नवाचार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बम्हनीडीह ब्लॉक के उत्कृष्ट शिक्षिका राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित ममता जायसवाल प्राथमिक शाला सोंठी, सरोजनी यादव प्राथमिक शाला देवरी, मंजूलता राठौर प्राथमिक शाला देवरी, मीनू सिंह प्राथमिक शाला रेलवे चांपा, रजनी डहरिया प्राथमिक शाला अमरूवा को जिला शिक्षा अधिकारी एमपी सिंह एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह क्षत्रिय ने मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पेन देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ परिहार, एपीसी दिनेश सोनवान बीआरसी बम्हनीडीह हीरेन्द्र बेहार, रितेश राठौर, फिरत किरण, धर्मेंद्र यादव, वैष्णो, आशीष सिंह, उषा राठौर, निधि जायसवाल सहित कर्मचारी संगठन के सदस्यगण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

See also  लखनऊ हादसे के बाद प्रयागराज में खान सर समेत 3 कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, PDA ने किया सील

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!