Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल का पानी…

क्या आपको भी यही लगता है कि नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। नारियल का पानी कुछ लोगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आप हर रोज नारियल का पानी पीते हैं, तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हाई ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नारियल का पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। यही वजह है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको नारियल का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए।

See also  गणेश मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले चोर गिरोह का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा,  5 आरोपियों में 3 बालिक और 2 नाबालिग शामिल

बढ़ सकता है सर्दी-जुकाम

अगर आपको सर्दी या फिर जुकाम की समस्या है, तो नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल न करें। दरअसल, नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि सर्दी-जुकाम में नारियल का पानी पीने की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। कुछ लोगों को नारियल का पानी पीकर एलर्जी भी हो सकती है। एलर्जी की वजह से खुजली, जलन या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

Advertisment

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो आप नारियल का पानी पी सकते हैं क्योंकि नारियल के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

See also  महाकुम्भ 2025 : श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच कुंभ स्पेशल ट्रैन और चलाने की घोषणा की, जानिये कब से होगी शुरू….

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!