Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम में बदलाव होने वाला है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण आज फिर हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है. वहीं पश्चिमी राजस्थान से तटीय तेलंगाना तक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से बंगलादेश तक एक और द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की सम्भावना है.

See also  जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण के संबंध में ली जानकारी...

तीन जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश के तीन के जिलों लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. धमतरी, गरियाबंद और कांकेर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!