Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराजनीतिराज्य एवं शहररायपुर

आज संसद में गूंजेगा महाकुंभ भगदड़ का मुद्दा! बजट सत्र में पेश हो सकते हैं वक्फ संशोधन बिल समेत ये 16 विधेयक…

नईदिल्ली। संसद का बजट सत्र आज (31 जनवरी) से शुरू हो रहा है. इस दौरान राष्ट्रपति अभीभाषण के साथ आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से 16 महत्वपूर्ण बिल भी बजट सत्र के दौरान सरकार पेश करेगी.

बजट सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार की तरफ से बजट सत्र का एजेंडा पेश किया गया. साथ ही सभी दलों के नेताओं से बजट सत्र में शांतिपूर्ण सत्र चलाने की अपील की गई. सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने अपने इरादे साफ कर दिए. समाजवादी पार्टी ने महाकुंभ में हुए हादसे के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की. इस घटना पर पारदर्शिता के साथ जांच की कराई जाने की भी बात कही.

बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
बजट सत्र को लेकर (30 जनवरी) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू को तरफ से सर्वदलीय बैठक संसद में बुलाई गई थी. बैठक में NDA के अलावा विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स भी शामिल हुए. बैठक में सरकार ने बजट सत्र का एजेंडा रखते हुए बताया कि सरकार की ओर से इस सत्र के बजट पेश करने समेत 16 महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे. जिसमें वक्फ संशोधन बिल 2024, मुसलमान वक्फ रिपील बिल 2024 भी शामिल है.

See also  रायपुर में बनेगा सिकल सेल का विश्वस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी आधारशिला...

बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जो राजनीतिक दलों को सरकार के विधायी एजेंडे के बारे में सूचित करने और सत्र के दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर जानकारी प्राप्त करने के लिए बुलाई जाती है. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक खत्म होने के बाद बताया कि इसमें 36 दलों के 52 नेता शामिल हुए थे ‘

किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

Advertisment

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बजट सत्र के लिए कुल 16 बिल और 19 बिजनेस पहले से ही संसद में लिस्ट हैं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के टी.आर. बालू, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन समेत कई नेता शामिल हुए .

See also  आप के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक का 11 सितंबर को अकलतरा में आगमन...

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कही ये बात

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) संसद के बजट सत्र में सभी मुद्दों को उठाएगा. सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलते हुए प्रमोद तिवारी ने महा कुंभ के कथित राजनीतिकरण की भी आलोचना की और कहा कि महा कुंभ के दौरान अतिविशष्ट लोगों के लिए आवाजाही से आम आदमी के लिए मुश्किलें पैदा हो रही हैं.

महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना

विपक्षी दलों ने कहा कि वे महा कुंभ में कुप्रबंधन का मुद्दा उठाएंगे, जिसके कारण 30 लोगों की मौत हो गई. विपक्षी दलों ने कहा कि उन्हें मृतकों और घायलों की आधिकारिक गणना में अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता है. सपा ने कहा कि कुंभ को केवल अधिक तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने के लिए महाकुंभ कहा जा रहा है. विपक्ष ने कहा कि वो क्फ समिति के “पक्षपातपूर्ण” कामकाज का, रुपये में गिरावट और यूजीसी नियमों का मुद्दा उठाएंगे. वहीं, लोजपा ने बिहार के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग की है.

See also  बिजली कंपनियों के चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जागरूकता कार्यक्रम भी...

बजट सत्र 2025 के दौरान पेश किए जा सकते हैं ये विधेयक

1. बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, 2024
2. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024
3. आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024
4. तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) संशोधन विधेयक, 2024
5. बॉयलर बिल, 2024
.6. गोवा राज्य के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024
7. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024
8. मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024
9. बिल ऑफ लैडिंग बिल, 2024
10. समुद्र द्वारा माल की ढुलाई विधेयक, 2024
11. तटीय नौवहन विधेयक, 2024
12. मर्चेंट शिपिंग बिल, 2024
13. वित्त विधेयक, 2025
14. विमान वस्तुओं में हितों का संरक्षण विधेयक, 2025
15. “त्रिभुवन” सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025
16.आप्रवासन और विदेशी विधेयक, 2025

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!