Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पार्षद प्रत्याशी ने कांग्रेस को दिया धोखा, बीजेपी की हुई जीत…

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच में बुधवार को 6 पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। इनमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद और वार्ड क्रमांक 13 पंडित दीनदयाल नगर, मंगला से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार श्याम पटेल का नामांकन भी शामिल है। यहां से एकमात्र उम्मीदवार भाजपा के रमेश पटेल रह गए हैं, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार श्याम पटेल ने नामांकन के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया था, जिसके कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने स्वीकार किया कि उनके उम्मीदवार ने जानबूझकर जाति प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया। इसके बाद कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने श्याम पटेल को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

See also  डिलीवरी कुशल नहीं होने से कई सरकारें दशकों तक कुछ हासिल नहीं कर सकीं: सीतारमण

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी का मैदान से बाहर होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वार्ड क्रमांक 13 में एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी नर्मदा पटेल का भी नामांकन रद्द हो गया है। इसके बाद मैदान में एकमात्र भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल मैदान में रह गए। इसके चलते उन्हें प्रक्रिया के बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन खारिज होने की सूची में श्याम पटेल सहित अन्य पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें वार्ड क्रमांक 52 से अनिता पाटिल, वार्ड क्रमांक 55 से शबनम बेगम, वार्ड क्रमांक 66 से मीनाक्षी पटेल, वार्ड क्रमांक 51 से राजकुमार साहू और वार्ड क्रमांक 13 से नर्मदा पटेल भी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों के नामांकन विभिन्न त्रुटियों और आवश्यक प्रमाण-पत्रों की कमी के कारण खारिज किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिए कुल 283 पार्षद उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन जांच के बाद 6 उम्मीदवारों के फॉर्म खारिज होने के बाद 278 उम्मीदवार अब भी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है, जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

See also  फल मंडियों में दाम धड़ाम: दुर्ग-भिलाई और रायपुर के किसानों को भारी नुकसान, 450 करोड़ से ज्यादा का घाटा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!