Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा सबरिया समाज के लोगों को उनके स्वरोजगार के लिए उन्हें लैलूंगा रायगढ़ में गेंदा महोत्सव आयोजित कार्यक्रम में शामिल कराएंगे…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि स्वयं सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाने का संकल्प ले रहे हैं, और स्वरोजगार का राह अपना रहे हैं।
 इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के लिए दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को गेंदा महोत्सव लैलूंगा रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 150 सबरिया समुदाय के लोगों को शामिल कराएंगे जिनको गेंदा खेती करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत जिले में आकर अपना गेंदा खेती कर आत्म निर्भर बनेंगे।
 पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

See also  उभरती हुई संभावनाओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर स्वरोजगार की तरफ बढ़ें युवाः वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि को व्यवसायिक रूप देने के लिए अपने ज्ञान को खेतों और किसानों तक पहुंचाएं शिक्षा विदः वित्त मंत्री, डीसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के जरिए विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ः वित्त मंत्री, वित्त मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तरंग एफपीओ मेला का किया शुभारंभ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!