Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CGPSC Scam : CGPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, CBI ने टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार…

CGPSC Scam : CGPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, CBI ने टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार।

CGPSC रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में साय सरकार की कड़ी कार्रवाई जारी है। अब सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। दोनों को लंच के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।

2020 से 2022 के बीच डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षा और साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदारों और कुछ प्रमुख व्यक्तियों के करीबी रिश्तेदारों के चयन को लेकर विवाद उठे थे। इन आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की। अब तक इस मामले में सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है।

See also  भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहल...

CGPSC की 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने इस पर मामला दर्ज किया था। CGPSC ने 2020 में 175 पदों और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा आयोजित की थी। 13 फरवरी 2022 को प्री-एग्जाम हुआ, जिसमें 2,565 अभ्यर्थी पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को आयोजित मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए थे। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेसी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के बच्चों को नौकरी दिलवाई।

See also  विदेशियों को खूब भा रहे मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स, सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ ये सामान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!