Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगर पालिका जांजगीर-नैला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल ने अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला नगर पालिका भवन में अष्टमी के दिन विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर, आचार्य द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण कर, नारियल तोड़कर, पूजा-अर्चना किया गया उसके बाद नवनिर्मित कक्ष में जांजगीर-नैला नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल ने कुर्सी में बैठकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव ने भी अपना पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को कुर्सी तक लेजाकर पदभार ग्रहण कराया तथा इस मौके पर सभी को मिष्ठान व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पाण्डेय, नपाप. उपाध्यक्ष मोहन यादव, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, पूर्व नपाप. अध्यक्ष, पार्षद मोतीलाल डहरिया, इंजी. रवि पाण्डेय, विवेका गोपाल, कैलाश बसाईवाल, अरूण झाझड़िया, नवीन राठौर, अमर सुल्तानिया, अंशुमाली राठौर, पार्षद गुड्डू कहरा, अमित यादव, अजीत गढ़वाल, उमेश राठौर, दिनेश राठौर, विक्की सिंह, रघु कश्यप, सुनील कश्यप, नंदलाल यादव, हितेश यादव, पंकज कहरा, रामचंद्र गोपाल, देवकुमार गढ़ेवाल, राकेश रूपवानी, श्रीमती संतोषी दुबे, श्रीमती प्रेमलता कौशिक, श्रीमती दुलौरिन चौरसिया, श्रीमती उमा सोनी, श्रीमती पूजा राठौर, सुशील सिंह, आलोक मिश्रा, पिंकल माली, मणीकांत अग्रवाल, जितेन्द्र खाण्डे, सतीश शर्मा, आशीष साव, हरदेव टण्डन, पलाश चंदेल, गज्जू ध्रुव, छबी कश्यप, रितेश मोनू अग्रवाल, मोहन श्रीवास, हरि सोनवानी, प्रदीप राठौर, संतोष यादव, लक्ष्मी सारथी, विजय यादव सहित भाजपा के कार्यकर्तागण, आम नागरिकगण व पत्रकारगण उपस्थित थें। पदभार ग्रहण करने के उपरांत सभाकक्ष में सभी पार्षदों व उपस्थित जनों को पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने सम्बोधित किया तथा सभी को टीम वर्क के साथ काम करने व जनता की कसौटी पर खरा उतरने एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुये संतुलित व योजनाबद्ध ढंग से विकास करने का आग्रह किया। नपा. उपाध्यक्ष मोहन यादव ने सभी के प्रति अभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  आरंग में गांजा छुपाकर रायपुर शहर में सप्लाई, तीन युवक गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!