Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान, यातायात व जल जीवन जागरूकता शिविर किया गया आयोजन…

अकलतरा। समाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा नगर के ब्रेनी बियर प्री स्कूल व एक्टिविटी क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही यातायात व जल जीवन जागरूकता मिशन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुची नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति दीप्ति रोहित सारथी ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन क्षेत्र में समाज के लिए लगातार काम कर रही है। रक्तदान शिविर का आयोजन भी एक पुनीत और प्रशंसनीय कार्य है, रक्तदान महादान है, हर व्यक्ति को इस महादान का हिस्सा बनना चाहिए, जिससे आपातस्थिति में उनके रक्त से लोगों की जान बचाई जा सके, वेल विशर फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह ने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 53 रक्तवीरो को धन्यवाद दिया और युवाओं से अपील की साल में कम से कम 2 बार रक्तदान अवश्य करे। यह रक्त गर्भवती माँ के डिलीवरी से लेकर, एनीमिया पीड़ित लोगों और आपात स्थिति में लोगों के लिए आवश्यक है। संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि कभी कभी आपातस्थिति में दुर्लभ रक्त समूह तक भी लोगों की उपलब्धता नहीं हो पाती, इस लिए रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए और रक्तदान करते रहना चाहिए, कार्यक्रम में बेनी बियर स्कूल के प्रिंसिपिल, स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, कार्यक्रम में रोहित सारथी, सौरभ जैन, ईश्वर साहू, छोटू कश्यप, अविनाश साहू, सुमन वैष्णव, आलोक अग्रवाल, पंकज भारती, मोनू नामदेव, विपिन पांडेय, रवि निर्मलकर, वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सदस्य दीपक साहू, मोहन सिंह कश्यप, श्रीपाल सिंह बैस, वीरेंद्र साहू,  सौरभ सिंह, गौतम साहू, शरद सिंह, सतीश मानिकपुरी, सोनिया नायक, संजना भारते उपिस्थत रहे।

See also  जिले में अवैध शराब बिक्री करने वाले 18 आरोपियों  पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!